IPL : मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के हाईलाइट्‍स...

मुंबई। तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराकर आईपीएल में 100वीं जीत दर्ज करके नया रिकॉर्ड बनाया। टॉस हारने के बाद मुंबई ने 5 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। मैच के हाईलाइट्‍स...
 
मुंबई इंडियंस की आईपीएल में रिकॉर्ड 100वीं जीत
आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी
धोनी की चेन्नई टीम का विजयी सफर थमा, आईपीएल 12 में पहली हार 
 
अंतिम 6 गेंदों पर चेन्नई को 59 रनों की दरकार
चेन्नई सुपर किंग्स ने आठवां विकेट गंवाया
हार्दिक पांड्‍या की गेंद पर दीपक चहर को बुमराह ने लपका 
19.1 ओवर में चेन्नई का स्कोर 122/8  
 
मुंबई इंडियंस 100वीं जीत दर्ज करने की दहलीज पर 
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 12 में पहली हार के कगार पर
चेन्नई सुपर किंग्स ने सातवां विकेट खोया
ब्रावो (8) को मलिंगा ने पैवेलियन भेजा 
17.5 ओवर में चेन्नई का स्कोर 115/7 
 
चेन्नई सुपर किंग्स ने छठा विकेट गंवाया
मलिंगा की गेंद पर केदार जाधव डिकॉक को कैच दे बैठे
17.1 ओवर में चेन्नई का स्कोर 108/6 
चेन्नई को जीत के लिए 17 गेंदों में 63 रनों की जरूरत 
 
एक ही ओवर में चेन्नई ने अपने दो विकेट गंवाए
धोनी (12) और रवींद्र जडेजा (1) को हार्दिक पांड्या ने आउट किया 

11 ओवर में चेन्नई का स्कोर 71/3 
केदार जाधव 38 और धोनी 7 पर नाबाद
चेन्नई को मैच की शेष 54 गेंदों पर 100 रनों की दरकार
महेंद्र सिंह धोनी पर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने का दबाव 
 
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
7 ओवर में चेन्नई का स्कोर 49/3 
केदार जाधव 25 और धोनी 0 पर नाबाद 
 
चेन्नई पर संकट गहराया, तीसरा विकेट रैना का आउट... 
किरोन पोलार्ड ने उड़ता हुआ कैच लपककर दर्शकों का दिल जीता
बेहरनडॉर्फ की गेंद पर सुरेश रैना (16) कैच एक हाथ से पोलार्ड ने लपका
पोलार्ड का यह कैच अब तक के सभी 14 मैचों में सबसे हैरतअंगेज था
5 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 33/3 
मुंबई के गेंदबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तहलका मचाया
2 ओवर में 2 विकेट लेकर चेन्नई को सकते में डाला
पहले ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ ने रायुडू (0) को पैवेलियन भेजा
1 ओवर में 1 रन पर चेन्नई का पहला विकेट आउट हुआ
 
दूसरे ओवर में मलिंगा ने शेन वॉटसन का कीमती विकेट लिया
वॉटसन (5) का दर्शनीय कैच पोलार्ड ने ऊंची छलांग लगाकर लपका
1.2 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट खोए
 
20 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 170/5 
हार्दिक पांड्‍या 25 और किरोन पोलार्ड 17 रन पर नाबाद
ड्‍वेन ब्रावो ने फाइनल ओवर में 29 रन लुटाए
चेन्नई को चौथी जीत दर्ज करने के लिए मिला171 रनों का लक्ष्य 
 
शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में 16 रन लुटाए
हार्दिक पांड्‍या 8 और पोलार्ड 7 रन पर नाबाद
19 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 141/5 
 
सूर्यकुमार भी आउट, मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
ड्‍वेन ब्रावो ने सूर्यकुमार (59) को जडेजा के हाथों झिलवाया
18 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 125/5 
मुंबई का चौथा विकेट गिरा..क्रुणाल आउट
रनों के लिए संघर्ष कर रहे मुंबई को एक और झटका
मोहित शर्मा की गेंद पर क्रुणाल को जडेजा ने लपका
क्रुणाल ने 32 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शामिल
16.4 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 112/4 
 
14 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 82/3
सूर्यकुमार 39 और क्रुणाल पांड्‍या 20 पर नाबाद 
 
अपने ही घर में मुंबई रनों के लिए तरसा 
10 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 57/3
सूर्यकुमार 28 और क्रुणाल पांड्‍या 6 रन पर नाबाद 
 
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट आउट
युवराज सिंह को इमरान ताहिर की गेंद पर रायुडू ने लपका
रायुडू ने सीमा रेखा से कुछ इंच भीतर युवराज का कैच किया
युवराज सिंह केवल 4 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौटे
8.3 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 50/3
 
मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा झटका, रोहित आउट
रोहित शर्मा को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया
13 रन बनाने वाले रोहित को धोनी ने लपका
7.1 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 45/2 
 
6 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 40/1 
सूर्यकुमार 24 और रोहित शर्मा 10 रन पर नाबाद 
 
4 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 25/1 
रोहित शर्मा 8 और सूर्यकुमार 11 रन पर नाबाद 
 
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा, डिकॉक आउट
चहर की गेंद पर डिकॉक (4) को केदार जाधव ने लपका
2.3 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 8/1 
 
2 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 3/0
रोहित शर्मा 2 और डिकॉक 0 पर नाबाद 
 
मुंबई पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की हार से उबरकर नई शुरुआत करेगा
चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं 
मुंबई इंडियंस ने 14 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैच जीते हैं 
 
वानखेड़े स्टेडियम पर दोनों के बीच आज 12 मुकाबला है
पिछले 11 मुकाबलों में मुंबई ने 6 और चेन्नई ने 5 मैच जीते हैं
 
अंक तालिका में धोनी की चेन्नई टीम तीनों मैच जीतकर टॉप पर है 
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

मुंबई के लिए आईपीएल 12 में नया रिकॉर्ड बनाने का मौका
जीत के साथ ही मुंबई 100 आईपीएल मैच जीतने वाली पहली टीम बनेगी
 
चेन्नई के खिलाफ अहम मैच में मुंबई ने 2 बदलाव किए 
मैक्लेनेघन और मयंक मार्कण्डेय की जगह बेहरनडॉर्फ और राहुल चहर शामिल 
चेन्नई की टीम में भी एक परिवर्तन किया गया 
मिचेल सैंटनर की जगह मोहित शर्मा अंतिम 11 में शामिल 
 
मुंबई इंडियंस की टीम : रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और जेसन बेहरनडॉर्फ। 
 
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम : अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी