IPL 2019 : इस नए रिकॉर्ड से महज 2 छक्के दूर किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल

शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (19:14 IST)
आईपीएल में छक्के लगाकर सभी को अपना मुरीद करने वाले क्रिस गेल अपने नए रिकॉर्ड से महज 2 छक्कों की दूरी पर हैं। आपको बता दें कि गेल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। 
 
क्रिस गेल आईपीएल 2019 के 12वें संस्करण में 300 छक्के लगाने के रिकॉर्ड से महज 2 छक्कों की दूरी पर हैं। उन्होंने पिछले 2 मुकाबलों में 10 छक्के लगाए और उनके छक्कों संख्या 298 हो चुकी है। आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में अभी तक कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो गेल के इन छक्कों के महाजाल को तोड़कर आगे निकल सका हो।
 
क्रिस गेल आईपीएल के इतिहास में 200 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 187 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं। गेल और धोनी के बीच छक्कों का अंतर देखा जाए तो धोनी (111) छक्कों से गेल से काफी दूर हैं। 
 
अभी तक की सभी टी-20 क्रिकेट लीग की बात करें तो क्रिस गेल ने कुल 372 मैच खेले हैं और 911 छक्के जड़े हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कीरन पोलार्ड का नाम आता है। पोलार्ड ने 460 मैचों में 586 छक्के लगाए हैं। इन दोनों के बीच कुल 325 छक्कों का अंतर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी