IPL 2020 में RCB ने रिचर्डसन की जगह जंपा को टीम में रखा

मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (10:55 IST)
दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) के स्थान पर उनके हमवतन लेग स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) को अपनी टीम में शामिल किया है। रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से हटने का निर्णय लिया था। 
 
RCB ने ट्वीट किया, ‘हम आरसीबी में एडम जंपा का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं। वह केन रिचर्डसन की जगह लेंगे।’ फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘आरसीबी परिवार केन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देता है जिनके घर में पहला बच्चा आने वाला है। हम रिचर्डसन के टूर्नामेंट से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं।’ 
 
जंपा के आने से आरसीबी के स्पिन विभाग को मजबूती मिली है। उसकी टीम में पहले ही युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोईन अली और पवन नेगी के रूप में अच्छे स्पिनर है। जंपा दूसरी बार आईपीएल में खेलेंगे। इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था जबकि रिचर्डसन को आरसीबी ने चार करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था। रिचर्डसन और जंपा अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी