#SuperOver : 'डबल सुपर ओवर' में पंजाब ने मुंबई को हराया, IPL के इतिहास में पहली बार 3 'सुपर ओवर'

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (00:06 IST)
दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने रविवार को IPL-13 के अ‍सीमित रोमांच में गोते लगाते हुए मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आखिरकार डबल सुपर ओवर में 2 गेंद शेष रहते हरा दिया। पहला सुपर ओवर 55 रन पर बराबर होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने पंजाब के सामने जीत के लिए 11 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन क्रिस गेल ने पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाकर दबाव कम किया और फिर बोल्ट की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने विजयी चौका लगा डाला। 
 
इससे पहले क्विंटन डी कॉक के शानदार अर्धशतक (53) की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। पंजाब की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। मैच कितना रोमांचकारी रहा होगा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब जीत से 2 रन दूर था लेकिन बना 1 रन जिससे यह मैच 'टाई' हुआ।

दूसरे सुपर ओवर में पंजाब का हाल
बोल्ट की चौथी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने विजयी चौका जड़ा और रोमांचक मैच को खत्म किया
बोल्ट की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल का चौका, पंजाब 11/0
बोल्ट की दूसरी गेंद पर गेल ने 1 रन लिया 
बोल्ट की पहली ही गेंद पर गेल का छक्का, पंजाब 6/0
पंजाब के लिए क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल मैदान में 

दूसरे सुपर ओवर में मुंबई का हाल
मैच के दूसरे सुपर ओवर में मुंबई का स्कोर 11/1 
मुंबई ने पंजाब के सामने जीत के लिए रखा 12 रनों का लक्ष्य 
क्रिस जॉर्डन की छठी गेंद पर पोलार्ड ने 2 रन लिए
क्रिस जॉर्डन की पांचवीं गेंद पर पोलार्ड रन नहीं बना सके
क्रिस जॉर्डन की चौथी गेंद पर पोलार्ड को 1 रन मिला लेकिन हार्दिक पांड्‍या रन आउट
क्रिस जॉर्डन की चौथी गेंद वाइड, मुंबई को 1 रन, मुंबई 8/0
क्रिस जॉर्डन की तीसरी गेंद पर पोलार्ड का चौका, मुंबई 7/0
क्रिस जॉर्डन की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्‍या ने 1 रन लिया,
क्रिस जॉर्डन की पहली गेंद पर पोलार्ड ने 1 रन लिया

सुपर ओवर में मुंबई का हाल...
शमी की छठी गेंद पर डी कॉक रन आउट... स्कोर बराबर
मैच में एक और सुपर ओवर... 

शमी की पांचवीं गेंद पर रोहित ने 1 रन लिया 
शमी ने चौथी गेंद रोहित शर्मा को डॉट डाली, कोई रन नहीं 
शमी की तीसरी गेंद पर डी कॉक ने 1 रन चुराया 
शमी की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन बनाया 
शमी की पहली गेंद पर डी कॉक ने 1 रन लिया 
पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी गेंदबाजी करेंगे
रोहित शर्मा और डी कॉक मैदान पर 
 
सुपर ओवर में पंजाब का हाल... 
मुंबई को जीत के लिए मिला 6 रन का लक्ष्य 
किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 विकेट खोकर 5 रन बनाए
बुमराह की छठी गेंद पर राहुल पगबाधा आउट
बुमराह की पांचवीं गेंद पर राहुल ने 2 रन लिए 
बुमराह की चौथी गेंद पर दीपक हुड्‍डा 1 रन लेने में सफल 
बुमराह की तीसरी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया 
बुमराह की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन आउट 
बुमराह की पहली गेंद राहुल ने 1 रन लिया

IPL-13 में रविवार को चौथा मैच 'सुपर ओवर' में गया
पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 176 रन
मुंबई ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 176 रन
पंजाब का छठा विकेट (जॉर्डन 13) अंतिम गेंद पर रन आउट 
 
अंतिम गेंद पर 1 रन बना, मैच टाई, फिर सुपर ओवर...
पंजाब को 1 गेंद पर 2 रन की दरकार
पंजाब को 2 गेंद पर 3 रन की दरकार  
मैच बहुत रोमांचक, पंजाब को 3 गेंद पर 3 रन की जरूरत 
मैच बहुत रोमांचक, पंजाब को 3 गेंद पर 3 रन की जरूरत 

पंजाब 4 गेंद पर जीत से 4 रन दूर : यह मैच भी सांस रोक देने जैसा साबित हो रहा है। पहले पंजाब को 9 गेंद 15 रन, 6 गेंद 9 रन और अब 4 गेंद पर 4 रन की जरूरत है। पंजाब का स्कोर 19 ओवर में 168/5। दीपक हुड्‍डा 22 और क्रिस जॉर्डन 11 रन पर नाबाद हैं।

अंतिम 12 गेंदों में पंजाब को जीत के लिए 22 रनों की दरकार : मैच में अंतिम 12 गेंदों में पंजाब को जीत के लिए 22 रनों की आवश्यकता है। कप्तान केएल राहुल अभी-अभी 77 रनों पर आउट हुए हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। राहुल ने 51 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 3 छक्के जड़े। जब वे आउट हुए तब पंजाब का स्कोर 5 विकेट खोकर 153 रन था। मैदान पर हुड्‍डा और क्रिस जॉर्डन मौजूद हैं।

मैच बेहद रोमाचंक स्थिति में : किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पंजाब को जीत के लिए 20 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है। केएल राहुल 75 और दीपक हुड्‍डा 11 रनों पर नाबाद हैं। 

15 ओवर में पंजाब का स्कोर 125/4 : 15 ओवर में पंजाब का स्कोर 4 विकेट खोकर 125 रन। पंजाब को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 52 रनों की जरूरत है। केएल राहुल 61 और दीपक हुड्डा 4 रन पर नाबाद। पंजाब का चौथा विकेट ग्लेन मैक्सवेल (0) का गिरा, जिन्हें राहुल चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा ने लपका।

पंजाब को तीसरा झटका, निकोलस पूरन आउट : बुमराह ने निकोलस पूरन (12 गेंद, 24 रन, 2 चौके, 2 छक्के) को आउट करके पंजाब को तीसरा झटका दिया है। निकलोस जब 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए, उस वक्त पंजाब का स्कोर 115 रन था।

पंजाब को 48 गेंदों में 72 रनों की जरूरत : मैच में 48 गेंदों का खेल शेष रह गया है और पंजाब जीत से 72 रन दूर है। कप्तान केएल राहुल 32 गेंदों पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 43 और निकोलस पूरन 9 गेंदों में 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 24 रन पर नाबाद हैं। पंजाब ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए हैं। यदि पंजाब की यह जोड़ी मैदान पर रहती है तो मुंबई का मैच जीतना मुश्किल लग रहा है।

पंजाब को बड़ा झटका, क्रिस गेल आउट : राहुल चाहर ने पंजाब को बड़ा झटका क्रिस गेल को बोल्ट के हाथों कैच करवाकर दिया है। गेल ने 32 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन की पारी खेली। 9.1 ओवर में 75 के कुल स्कोर पर पंजाब ने दूसरा विकेट खोया।

9 ओवर में पंजाब का स्कोर 75/1 : 9 ओवर में पंजाब ने 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 66 गेंदों में 102 रनों की जरूरत है। केएल राहुल 37 और क्रिस गेल 24 रन पर नाबाद हैं। यहां पर गेल से एक और विस्फोटक पारी की उम्मीद की जा रही है।

राहुल और गेल मैदान पर : पंजाब ने 7.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज और कप्तान केएल राहुल 35 और क्रिस गेल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
 
पंजाब का पहला विकेट गिरा, मयंक आउट : चौथे ओवर में पंजाब ने पहला विकेट 33 रन के कुल स्कोर पर मयंक अग्रवाल (11) का विकेट खोया, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। 
 
3 ओवर में पंजाब का स्कोर 33/0 : केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 33 रन जोड़ लिए हैं। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी पंजाब ने क्रिस गेल का बल्लेबाजी क्रम तीसरा रखा है।
 
क्विंटन डी कॉक का अर्धशतक : लगातार शानदार फार्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक ने शानदार अर्धशतक (53 रन, 43 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) लगाया। उनके अलावा क्रुणाल पांड्‍या ने 30 गेंदों पर 34 रन बनाए जबकि कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रनों (नाबाद) की तेज पारी खेली। नाथन कुल्टर नाइल भी 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। नाइल ने 4 चौके लगाए। मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने 2-2 विकेट आपस में बांटे जबकि क्रिस जॉर्डन और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
 
मुंबई को टॉप पर पहुंचने का मौका : आईपीएल 13 की अंक तालिका में रविवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस को एक बार फिर टॉप पर पहुंचने का मौका है बशर्ते वह किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दे। इस वक्त मुंबई 8 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे नंबर है जबकि दिल्ली 9 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर टॉप पर है लेकिन नेट रन मुंबई का बेहतर है। 
 
दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं : मुंबई और पंजाब ने इस मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों टीमों ने अपना-अपना पिछला मुकाबला जीता था। मुंबई यह मैच जीत प्लेऑफ के लिए जगह पक्की करना चाहेगी जबकि पंजाब अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगा। गेल के कारण पंजाब की टीम काफी मजबूत हुई है। उन्होंने राहुल के साथ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
 
दोनों टीमें इस प्रकार है : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कोल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह। 
 
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी