धोनी ने 0 पर टपकाया अय्यर का कैच, KKR के ओपनर ने जड़े 32 गेंद में जड़े 50 रन

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (22:20 IST)
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो बेहतरीन विकेटकीपर माने जाते हैं लेकिन आईपीएल 2021 फाइनल में उन्होंने एक गलती कर दी। विकेट के पीछे उन्होंने वैंकटेश अय्यर का कैच टपका दिया। वह भी तब जब उन्होंने खाता नहीं खोला था। इस जीवनदान का वैंकटेश ने बखूबी फायादा उठाया और 5 चौेके और 3 छक्कों की मदद से वह 32 गेंदो में 50 रन बना चुके थे।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए अच्छी शुरुआत की बेहद जरुरत थी। लेकिन अय्यर ने हेजलवुड की तीसरी गेंद को पारी के दूसरे ओवर में ऑफ साइड में खेलने का प्रयास किया और गेंद धोनी के पास गई लेकिन उछाल ज्यादा होने के कारण धोनी थोड़े हवा में थे और चहरे के पास आ रही इस गेंद पर कैच टपका गए।

हालांकि यह कैच कोई मुश्किल कैच नहीं था। धोनी के इस कैच ड्रॉप का काफी मजाक उड़ा।

Dhoni after dropping Venkatesh Iyer's catch at 0#IPLFinal pic.twitter.com/DhS4Bq0Wys

— ComeOn Cricket  (@ComeOnCricket) October 15, 2021

Dhoni dropped a simple catch. He could have shown his frustration, but he chose to remain cool, calm and composed to confuse KKR.

Winter level: Dhoni

— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) October 15, 2021

How in a world #MSDhoni dropped that catch!
Rare scene!
Come on #CSK #KKRvCSK #KKRvsCSK #CSKvKKR #CSKvsKKR #IPLFinal #IPL2021 pic.twitter.com/fOEOzDpEsA

— BlueCap  (@IndianzCricket) October 15, 2021

Dhoni after every boundary by KKR batters pic.twitter.com/goUxShJ0vJ

— Sagar (@sagarcasm) October 15, 2021
कार्तिक ने भी दिया था फैफ डुप्लेसिस को जीवनदान

डू प्लेसिस ने पारी की शुरुआत में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के स्टंपिंग चूकने से मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 59 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की बेहतरीन पारी खेली।

अगर देखा जाए तो दोनों ही विकेटकीपर विपक्षी सलामी बल्लेबाज को एक बड़ा जीवनदान दे चुके हैं। कोलकाता को तो यह गलती 84 रनों की पड़ी। अब देखना होगा चेन्नई को यह गलती कितनी महंगी पड़ती है।

हालांकि धोनी ने भले ही एक आसान सा कैच छोड़ा हो लेकिन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर रविंद्र जड़ेजा ने अय्यर का बेहतरीन कैच लपककर चेन्नई की टीम को राहत पुंहचाई। (वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी