शतक लगाने और टीम को जिताने के बाद भी लोकेश राहुल को लगी 12 लाख रूपए की चपत

रविवार, 17 अप्रैल 2022 (18:29 IST)
मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के बाद मैच रेफरी ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

@klrahul11 scores a #Supergiant 100, the highest individual score by a batter in their 100th IPL match

Macha diya Kaptaan sahaab!#AbApniBaariHai#IPL2022  #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/i9R0s8uh5F

— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 16, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में अपने कप्तानी शतक की बदौलत मुंबई इंडियन्स के खिलाफ राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत दिलाई। इस शानदार पारी के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद मैच रेफरी ने केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। यह बतौर कप्तान उनकी टूर्नामेंट में पहली गलती है। ऐसे में मैच रेफरी ने उनके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया है।

आईपीएल की ओर से इस बारे में जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'लखनऊ सुपर जायंट्स पर शनिवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच (संख्या) 26 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से जुड़ा टीम का पहला मामला है इसलिए कप्तान लोकेश राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी