मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी (वीडियो)

बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (19:11 IST)
पुणे:मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 23वें मैच में बुधवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई ने जहां टीम में एक बदलाव किया है, वहीं पंजाब ने पुरानी टीम को मैदान में उतारा है। मुंबई ने रमनदीप सिंह की जगह टाइमल मिल्स को प्लेइंग इलेवन (एकादश) में शामिल किया है।(वार्ता)

A look at the Playing XI for #MIvPBKS

Live - https://t.co/emgSkWA94g #MIvPBKS #TATAIPL https://t.co/tayy1NGp3R pic.twitter.com/ltWzJETUiH

— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कैगिसो रबादा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी