अंपायर ने नहीं दी नो बॉल तो बल्लेबाजों को वापस बुला रहे थे ऋषभ पंत, ऐसा रहा अंतिम ओवर का विवाद (वीडियो)

शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (00:30 IST)
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला लेकिन अंतिम ओवर में एक विवाद हुआ जिसने मीडिया में सुर्खियां बटोरी।

Rishabh Pant said, "everyone was frustrated, it was a clear no ball. We were disappointed, but it's not in our control".@rajasthanroyals @DelhiCapitals pic.twitter.com/l4WWHyG2jn

— kiran1432 (@SaiKiranAddala3) April 22, 2022
अंपायर के गलत फैसले से भड़क गए पंत

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे। रावमैन पॉवेल (28 रन, 15 गेंद, पांच छक्के) ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये। अब 3 गेंदो में 18 रनों की दरकार थी। यानि की मैच दिल्ली जीत सकती थी अगर अगली 3 गेंदो पर पॉवेल छक्का जड़ देते। लेकिन तीसरी गेंद को ‘नो-बॉल’ करार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रूक गया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ‘नो बॉल’ करार नहीं करने पर काफी नाराज थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब ट्वीट्स देखने को मिले।

Umpire has not given No Ball.
Rishabh Pant be like: Aise cheating hoga to mai nhi khelega #RRvsDC #IPL pic.twitter.com/2D6vmlQTBz

— ‘Akshay Khurana’  (@AkshayK_Twt) April 22, 2022

That was a No ball man pic.twitter.com/WbDibXxcYb

— A. (@rcb_itcell) April 22, 2022

Pant may have been a bit cranky but there was no reason for the umpire to not refer it for no ball.. specially, in final over and a tight match..

— Keh Ke Peheno  (@coolfunnytshirt) April 22, 2022

Tu jaake kar le umpiring pic.twitter.com/VL6jPTZ5eq

— Sagar (@sagarcasm) April 22, 2022

#DCvsRR
Rishabh pant to umpire : pic.twitter.com/hDNu4Hludd

— Yadav Ji  (@sarcasmiclondaa) April 22, 2022

पंत ने माना गेंद नो बॉल थी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद कहा,'मुझे लगता है कि उन्होंने बढ़िया गेंदबाज़ी की लेकिन पॉवेल ने कहीं ना कहीं मैच को हमारे पक्ष में ला दिया था। तीसरे अंपायर को या किसी को भी उस नो गेंद को चेक करना चाहिए था लेकिन यह मेरे कंट्रोल में नहीं है तो मैं कुछ नहीं कर सकता।'

पंत ने मैच के बाद कहा,'ऐसा होना काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। हम और ज़्यादा बढ़िया गेंदबाज़ी कर सकते थे लेकिन यह इस खेल का एक हिस्सा है। मैं अपने खिलाड़ियों से कहूंगा कि ज़्यादा ना सोंचे और अगले मैच की तैयार करें।'
सैमसन ने गेंद को फुल टॉस करार दिया

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद ‘नो-बॉल’ संबंधित बहस पर कहा कि यह फुल टॉस गेंद थी जिसे अंपायर ने इसे सामान्य गेंद दिया और वह अपने फैसले पर अडिग रहे।

इस पर प्रतिक्रिया करते हुए सैमसन ने कहा, ‘‘यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी। अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार किया था। लेकिन बल्लेबाज इसे ‘नो-बॉल’ करने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे। ’’

जोस बटलर (119 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 155 रन की साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाये।
दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी