युजवेंद्र चहल का बताया खौफनाक किस्सा हो रहा है वायरल, मुंबई के खिलाड़ी ने लटका दिया था 15वीं मंजिल से (वीडियो)

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:55 IST)
आईपीएल में बैंगलोर से राजस्थान की टीम में शामिल हुए युजवेंद्र चहल के एक इंटरव्यू ने खलबली मचा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2013 में वह जब मुंबई इंडियन्स के साथ थे तो एक खिलाड़ी के कारण वह मरते मरते बचे थे।

इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ने कहा कि यह वाक्या साल 2013 का है और जब वह मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े हुए थे तब यह घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि वह मस्ती का दिन था।

एक मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी ने खूब पी हुई थी। इसके बाद वह उनसे मस्ती करने लग गया। मस्ती करते करते उसने उन्हें दोनों हाथ गर्दन से बांध दिए। इसके अलावा उस खिलाड़ी ने चहल को लगभग 15वीं मंजिल पर टांग दिया था।

Must watch video
Yuzi chahal sharing a memory when he was in Mumbai Indians#IPL2022 pic.twitter.com/CFMcxMHoUL

— Robin Saroy (@RobinSaroy) April 7, 2022
इस बीच दूसरे खिलाड़ी आए और उन्होंने चहल को बचाया इसके बाद चहल लगभग बेहोश हो गए थे। उन्हें पानी दिया गया और थोड़ी देर के बाद चहल सामान्य हुए।

हालांकि जबसे युजवेंद्र चहल ने इस वाक्ये का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। तबसे ही क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि इस खिलाड़ी का नाम जल्द से जल्द बाहर आना चाहिए और उसे आईपीएल की संस्था या फिर बीसीसीआई द्वारा सजा मिलनी चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी