बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल लौटे फॉर्म में, 29 गेंदो में जड़े 59 रन, की छक्कों की बरसात

सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (22:12 IST)
लंबे समय से बुरे फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल आखिरकार लखनऊ से चल रहे मुकाबले में फॉर्म में वापस लौट आए। ग्लेन मैक्सवेल कुछ समय से बुरे फॉर्म और खराब फिटनेस के साथ जूझ रहे थे। लेकिन आज उन्होंने एक कमाल की पारी खेलकर अपना फॉर्म वापस पा लिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने छक्कों की बरसात सी कर दी और 6 छक्कों से बैंगलोर के फैंस को रोमांचित किया। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके भी लगाए। ग्लेन मैक्सवेल जबसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में आए हैं वह अब तक 30 पारियों में 35 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बना चुके हैं। इसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी