Happy Birthday Rohit हुआ ट्विटर पर ट्रैंड, मुंबई को जिता चुके हैं 5 IPL ट्रॉफी

रविवार, 30 अप्रैल 2023 (15:55 IST)
मुंबई इंडियन्स को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। रोहित शर्मा भले ही बल्ले से उस फॉर्म में नहीं हो लेकिन उनकी कप्तानी ने आज भी टीम को बांध कर रखा है।

रोहित को 24 अप्रैल 2013 को कप्तानी की बागडोर सौंपी गयी थी। उनके नेतृत्व में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन बनी। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर 10 साल पूरे करने पर पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने रविवार को रोहित शर्मा की सराहना की।

Puttinaroju spesal

A  feet cut-out of Hitman in Hyderabad

: @mitelugufc #OneFamily #Hitman10 #HappyBirthdayRohit #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/B1DMcy6mrI

— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2023
राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच से पूर्व टीम और कोचिंग सदस्यों ने कप्तान के तौर पर 10 साल के रोहित के योगदान के बारे में बात की।टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा, ‘‘ उसने कप्तान के तौर पर काफी सुधार किया है। उसका नेतृत्व कौशल अच्छा हुआ है। ’’

कोच से पहले लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई की टीम से जुड़े रहे पोलार्ड ने कहा, ‘‘ उन्हें 2013 सत्र के बीच में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गयी थी। वह उस समय काफी युवा थे।’’रोहित को कप्तानी सौंपे जाते समय पोलार्ड टीम का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि रोहित की सबसे बड़ी खासियत जल्दी सीखने की है।

6 IPL trophies
5 hundreds in 2019 WC
4 hundreds in T20i
3 ODI double centuries
2 ICC trophies
1 Hitman#HappyBirthdayRohit pic.twitter.com/cc0DTydPzM

— Sagar (@sagarcasm) April 30, 2023
टीम के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने उनके करियर को ‘शानदार’ करार देते हुए कहा, ‘‘ वह मैदान के अंदर और बाहर हमारी टीम में किसी बड़ी शख्सियत की तरह हैं। टीम का नेतृत्व करने के मामले में उनका काम शानदार रहा है।’’मुंबई की टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने कहा कि रोहित की यात्रा एक अविश्वसनीय कहानी रही है।

Wishing a very Happy Birthday to the Hitman

A special occasion this for the Birthday Boy #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR | @mipaltan pic.twitter.com/KtVgJ8pKSi

— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के रूप में यह उनका 10वां साल है और वह भी मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी के लिए। मुझे लगता है कि यह एक बहुत, बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह अपने आप में एक कहानी है। फ्रेंचाइजी ने उनकी कप्तानी में पांच ट्रॉफी जीतीं।’’ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने कहा, ‘‘मुंबई को जो सफलता मिली है, उसमें रोहित का योगदान काफी अधिक रहा है।’’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी