7 साल में एक बार डक पर आउट हुए लेकिन इस सत्र में 5 बार 0 पर लौटे जॉस बटलर

शनिवार, 20 मई 2023 (13:48 IST)
जॉस बटलर पिछले सत्र के ऑरेंज कैप होल्डर थे लेकिन यह सत्र उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह कुल 5 बार इस सत्र में डक पर आउट हुए हैं। 14 मैचों में जॉस बटलर ने 392 रन बनाए हैं जो पिछली बार से लगभग आधे ही हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 139 और औसत 28 का रहा है। कुल 4 बार वह इस सत्र में 50 पार गए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रनों का रहा है।

लेकिन इस सत्र में 5 बार 0 पर आउट होने के कारण उनका औसत 30 से नीचे रहा है। एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि जॉस बटलर आईपीएल की 85 पारियों में सिर्फ 1 बार 0 पर आउट हुए और अगली 10 पारियों में 5 बार डक पर आउट हुए।इसके अलावा एक सत्र में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके पास है। वहीं पांचो बार भी जब वह 0 पर आउट हुए हैं तो यह लक्ष्य का पीछा करते वक्त ही हुआ है।

All five of Jos Buttler's ducks this season have taken place while chasing https://t.co/8DkzzaQ7tz #IPL2023 #PBKSvRR pic.twitter.com/ezmrkHVcxs

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 20, 2023

Jos Buttler is competing with Duckman Rohit Sharma in having Ducks in IPLpic.twitter.com/vucOPmAjNz

— Vishal. ` (@SPORTYVISHAI_) May 19, 2023

Jos Buttler with an unwanted record in IPL #PBKSvRR #Cricket #IPL2023 pic.twitter.com/lwUo8Ra5ub

— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 20, 2023

At times it has been a tough season for Jos Buttler #IPL2023 pic.twitter.com/6fBA8QXU48

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 19, 2023
पिछले साल थे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

जॉस बटलर ने तो अपना चौथा शतक आईपीएल 2022 में लगा दिया था। ऐसे टूूर्नामेंट में जहां बल्लेबाज अपने फॉर्म के लिए जूझ रहे हो आईपीएल के पहले 35 मैचों में 3 शतक लगाना एक खास बात थी। अपने 17 मैचों की 17 पारियों में जॉस बटलर 57.5 की शानदार औसत और 149 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी