IPL 2023 बीच में छोड़कर शादी करने भागे मिचेल मार्श, दिल्ली की हालत और खराब

शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:36 IST)
गुवाहाटी: दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला मिचेल मार्श अपनी शादी के लिये ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे।दिल्ली के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने यहां संवाददाताओं से कहा, “वह (मार्श) अगले कुछ मैचों के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। वह शादी कर रहे हैं।”ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला अब तक दिल्ली के दोनों मैचों में एकादश का हिस्सा रहे हैं। चोट के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे मार्श बल्ले से खासा प्रभाव नहीं डाल सके हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया था।

DC to miss their star all rounder Mitchell Marsh for a week in IPL 2023. (Cricbuzz) pic.twitter.com/YBQdJAxBP3

— Dr. Cric Point (@drcricpoint) April 7, 2023
होप्स ने कहा कि मार्श भारत लौटने के बाद सीधे दिल्ली की टीम का हिस्सा बनेंगे।लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद दिल्ली शनिवार को यहां बारसपारा स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले 2 मैच हार चुकी है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा नहीं तो प्लेऑफ की राह बहुत कठिन हो जाएगी। गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स से अपना दूसरा मैच गंवा चुकी है। ऐसे में राजस्थान की टीम के लिए मिचेल मार्श का ना होना एक खुशखबरी है वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बड़ा झटका है।दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान के खिलाफ उनकी जगह रोवमैन पॉवेल को शामिल किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी