कोहली के गढ़ में दिखी धोनी की दीवानगी, न्यूयॉर्क से देखने आया फैन

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (13:36 IST)
महेंद्र सिंह धोनी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स का कई लोग समर्थन करते हैं। यह गुजरात से लेकर बैंगलोर के लिए सही तथ्य है। बैंगलोर में कल एक शख्स न्यूयोर्क से भारत तक का सफर सिर्फ इस कारण करने के लिए आया था क्योंकि वह महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन था।

महेंद्र सिंह धोनी का नजरिया खुली किताब की तरह है इस कारण फैंस उनसे बेहद प्यार करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस हारने के बाद यह माना कि  बैंगलोर की पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित होगा। लेकिन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ही इतने रन बना दिए कि मेजबान टीम दबाव तले दब गई।

Fan travelled to Bengaluru from New York to watch MS Dhoni.

The craze for Dhoni is unreal.  #RCBvsCSK pic.twitter.com/dBEo1UKfIy

— Sexy Cricket Shots (@sexycricketshot) April 17, 2023
जब बैंगलोर की टीम 226 के पहाड़नुमा लक्ष्य के पास पहुंचने की कगार पर थी तब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी और कीपिंग दोनों का जलवा दिखाया। उन्होंने मोइन अली को गेंद थमाई और जब विस्फोटक अर्धशतक जड़ चुके ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने हवाई फायर किया। इन दोनों गेंदो को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दस्तानों में बड़े चतुराई से लिया।

#ThalaDhoni's safe  proved pivotal to @ChennaiIPL's win #RCBvCSK #IPLonJioCinema #IPL2023 #TATAIPL #WhistlePodu | @msdhoni pic.twitter.com/pLbYnhRpm4

— JioCinema (@JioCinema) April 17, 2023
धोनी आईपीएल के शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। इस बीच इस आईपीएल टीम को उसके अधिकारियों के गैरकानूनी कामों में लिप्त पाए जाने के कारण दो साल (2016-17) के लिए निलंबित किया गया था और तब 2016 में उन्होंने 14 मैचों में पुणे सुपरजाइंट्स की अगुवाई की थी। इस तरह से वह आईपीएल में अब तक 214 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई के कप्तान के रूप में अब तक उनका रिकॉर्ड 120 जीत और 79 हार है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी