माही की एंट्री पर गूंज उठा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शोर रहा सुनने और देखने लायक (Video)

सोमवार, 29 मई 2023 (20:05 IST)
Narendra Modi Stadium नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL Final आईपीएल फाइनल के दौरान Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी अपने 250 लीग मैच में टॉस के दौरान खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने इतना शोर मचाया कि दृश्य देखने लायक बन गया।

गौरतलब है कि यह सत्र सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही रहा है। उनका बल्ला भले ही आईपीएल में ना चला हो लेकिन एक कप्तान के तौर पर धोनी ने वह कर दिखाया है जो किसी आम कप्तान के लिए नामुमकिन सा दिखे। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार चोटों से परेशान होती रही खिलाड़ी बाहर होते रहे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया।

Mahendra Singh Dhoni in the house!

No shortage of energy here in Ahmedabad

Inching closer to LIVE action #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/HSCrTJJ14W

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
यही खास बात है जो महेंद्र सिंह धोनी को दूसरे कप्तानों से अलग करती है और इस कारण ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद भी फैंस से वही प्यार और सम्मान मिलता है जो साल 2019 से पहले मिला करता था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी