मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 171 रन

रविवार, 2 अप्रैल 2023 (21:31 IST)
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में  मुंबई इंडियन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर बनाए 171 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के बाद बैंगलोर ने पहले पॉवरप्ले में मुंबई के 29 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अंत में लगातार वाइड और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने 171 रनों का सम्मानजनक स्कोर प्राप्त कर लिया।

युवा सनसनी तिलक वर्मा (84 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की मदद से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा।तिलक जब बल्लेबाजी करने उतरे तब मुंबई 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुका था। उन्होंने अपनी टीम को संकट से निकालते हुए 46 गेंद पर नौ चौकों और चार छक्कों की सहायता से 84 रन बनाये, जबकि मुंबई के अन्य बल्लेबाज 75 गेंद पर 76 रन ही बना सके।


आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिये बुलाया और उसके गेंदबाज पावरप्ले में विपक्षी टीम पर हावी रहे। मोहम्मद सिराज ने ईशान किशन को 10 रन के स्कोर पर आउट किया, जबकि रीस टोपली ने कैमरन ग्रीन को मात्र पांच रन पर पवेलियन भेजा।

कप्तान रोहित शर्मा पिच पर बुरी तरह संघर्ष करते नज़र आये और आकाश दीप का शिकार होने से पहले 10 गेंद पर एक रन ही बना सके। तिलक ने आकाश को छक्का जड़कर पारी का प्रवाह बदलना चाहा लेकिन माइकल ब्रेसवेल ने सूर्यकुमार यादव (15) को आउट करके आरसीबी को चौथी सफलता दिला दी।

मुंबई के ऊपरी क्रम के ढहने के बाद तिलक को कुछ देर के लिये नेहाल वधेरा का साथ मिला। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे नेहाल ने 13 गेंद पर 21 रन बनाते हुए तिलक के साथ 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। नेहाल ने कर्ण शर्मा को दो छक्के जड़कर पारी की रफ्तार बढ़ाई ही थी कि कर्ण ने उन्हें और टिम डेविड (चार) को आउट करके मुंबई को दो बड़े झटके दिये।

Innings Break!@mipaltan post a competitive total of 171/7 on board courtesy of @TilakV9's incredible unbeaten fifty

Will it be enough for @RCBTweets

Join us for the chase shortly!

Scorecard  https://t.co/ws391sGhme#TATAIPL | #RCBvMI pic.twitter.com/a4O5C0EmQH

— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
मुंबई 16 ओवर में 111 रन ही बना सका था, जिसके बाद तिलक ने आरसीबी के गेंदबाजों पर अविश्वसनीय प्रहार शुरू किया। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर 32 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया और अगली 14 गेंद पर 31 रन बटोरे। हर्षल पटेल ने 17वें ओवर में ऋतिक शौकीन का विकेट निकाला लेकिन उनकी जगह बल्लेबाजी करने उतरे अरशद खान ने नौ गेंद पर 15 रन का योगदान दिया। तिलक और अरशद ने 17 गेंद पर 48 रन की साझेदारी करके मुंबई को 171/7 के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया।

आरसीबी की ओर से सिराज, टोपली, आकाश, हर्षल पटेल और ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट चटकाया, जबकि कर्ण ने दो सफलताएं हासिल कीं।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी