रहाणे ने डुबाया तो शिवम ने बचाया, CSK का एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया 50

WD Sports Desk

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (21:15 IST)
IPL 2024 SRH vs CSK शिवम दुबे की 45 रनों और अजिंक्य रहाणे की 35 रनों की पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 12 रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद आठवें ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। हालांकि उनकी धीमी पारी के कारण उनको काफी ट्रोल किया गया।

Ajinkya Rahane revisited the academy directly with his gorgeous gorgeous 35 runs off just 30 balls with blistering strike rate of 116 #SRHvCSK pic.twitter.com/S8fypuU3Sa

— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 5, 2024

Someone tell Rahane it’s not ODI WC which is upcoming it’s T20 WC.

What is this cooking from Rahane- 20(19) so far pic.twitter.com/Fwj7e0t2D5

— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 5, 2024

Ajinkya Rahane brother, we need boundaries I am afraid. pic.twitter.com/lZxuYUsGc1

— Silly Point (@FarziCricketer) April 5, 2024
शिवम दुबे ने 24 गेदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 45 रन ठोके डाले। डैरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुये। रवींद्र जाडेजा 31 रन और महेन्द्र सिंह धोनी एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया।

हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन , पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी