IPL 2024 : शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

WD Sports Desk

सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (13:33 IST)
IPL 2024, CSK vs DC, Rishabh Pant :  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow over rate) के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
दिल्ली ने रविवार को खेले गए इस मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई को 20 रन से हराया था।


ALSO READ: IPL 2024 : MS Dhoni ने T20 क्रिकेट में पूरा किया तिहरा शतक, ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर
आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर Chennai Super Kings के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
 
बयान के अनुसार,‘‘आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का यह धीमी ओवर गति से जुड़ा सत्र का पहला अपराध है इसलिए पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी