IPL शुरू होने से अब तक खेलने वाले खिलाड़ी, धोनी-विराट सहित 14 नाम, क्या आप बता सकते हैं?

कृति शर्मा

गुरुवार, 14 मार्च 2024 (15:12 IST)
IPL 2024, Players from 2008 IPL still Playing :  IPL का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लगभग 2 महीनों तक जश्न की तरह मनाई जाने वाली यह T20 League दुनिया की सबसे बड़ी लीग है।   2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो तब से अब तक खेलते आ रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में।  



1. एम एस धोनी MS Dhoni : 2008 से 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले फिर 2016–2017 वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) के लिए खेले, 2018 में फिर वे अपनी टीम Chennai Super Kings में आए और 2024 में अपने लम्बे बालों वाले क्लासिक लुक में इस टीम की कप्तानी करते नजर आऐंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी के अंदर चेन्नई को 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) 
 
 
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : 2008 से 2011 तक रोहित शर्मा Deccan Chargers का हिस्सा थे, 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया, 2013 सीजन के बीच में उन्हें कप्तान बनाया गया, अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहली जीत का स्वाद चखाया और तब से वे अभी तक इस टीम को 5 खिताब दिला चुकें हैं। (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)
 


3. विराट कोहली (Virat Kohli) : विराट कोहली 2008 से ही अब तक Royal Challengers Banglore के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन वे अब इस खिताब को नहीं जीत पाए हैं। उनकी टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन तीनों बार उन्हें हार ही मिली (2009 : Deccan Chargers, 2011 : Chennai Super Kings, 2016 : Sunrisers Hyderabad) 2013 से 2021 तक उन्होंने RCB की कप्तानी संभली। 
 

4. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) : दिनेश 2008 के उद्घाटन सत्र के बाद से लीग के सभी संस्करणों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ़ में पहुंचाया और 2019 में उनकी टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। लीग के 2022 संस्करण से पहले, दिनेश कार्तिक को KKR द्वारा रिलीज़ किया गया था और उन्हें RCB ने 5.5 करोड़ रूपए में खरीदा था। 
 
Delhi Daredevils (Delhi Capitals 2008-14), Kings XI Punjab (Punjab Kings - 2011), Mumbai Indians (2012-13), Gujarat Lions (2016-17), Knight Riders (2018-21) and Royal Challengers (2015, 2022-अब तक)
 

5. मनीष पांडेय (Manish Pandey) : मनीष पांडेय ने अपने IPL की शुरुआत 2008 सीज़न में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ की थी । 2009 को, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए, वह IPL में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने, फिर उन्हें 2014 में Kolkata Knight Riders ने अपनी टीम में शामिल किया। फाइनल में, उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (अभी Punjab Kings) के खिलाफ 94 रनों की मैच विजेता पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।

2018 में, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 11 करोड़ में खरीदा था। उन्हें IPL 2021 में अधिकांश सीज़न के लिए बाहर कर दिया गया था। 2022 आईपीएल नीलामी में, पांडे को Lucknow Super Giants ने 4.6 करोड़ में खरीदा। 2023 में, पांडे को Delhi Capitals ने 2.4 करोड़ में खरीदा। 2024 में, पांडे को Kolkata Knight Riders ने 50 लाख में खरीदा।
 
6. रविचंद्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) : 2008 में IPL के उद्घाटन सत्र के लिए Chennai Super Kings (CSK) द्वारा अश्विन को एक घरेलू खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था। उन्होंने 2009 सीज़न के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया और 2015 तक लगातार आठ सीज़न तक टीम का प्रतिनिधित्व किया।

Rising Pune Supergiant ने 2015 में अश्विन को अपनी टीम में चुना। 2018 की नीलामी में, अश्विन को Punjab Kings ने खरीदा। 2020 सीज़न से पहले, अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया गया। 2022 आईपीएल नीलामी में, अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था और तब से वह Rajasthan Royals के लिए खेल रहे हैं। 
 



7. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) : अजिंक्य रहाणे ने 2008-2010 तक Mumbai Indians के लिए खेला, वह 2011-2019 तक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी रहे। दो वर्षों (2016 और 2017) के दौरान जब Rajasthan Royals को टूर्नामेंट में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, तब उन्होंने Rising Pune Supergiant के लिए खेला था।

2020 से 2021 तक वह Delhi Capitals के लिए खेले। 2022 में वह Kolkata Knight Riders के लिए खेले। 2023 में उन्हें Chennai Super Kings ने अपनी टीम में शामिल किया। 
 



8. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) : 2008 में IPL के उद्घाटन सत्र के लिए Rajasthan Royals द्वारा रवींद्र जड़ेजा को चुना गया और उन्होंने RR की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न (Shane Warne) ने उन्हें "रॉकस्टार" नाम दिया।

अनुबंध संबंधी अनियमितताओं के कारण लगे प्रतिबंध के कारण जडेजा 2010 के IPL से बाहर हो गए। Mumbai Indians के साथ समझौते पर बातचीत करने का प्रयास करते समय Rajasthan Royals के साथ अपने नवीनीकरण अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करने के बाद IPL द्वारा जडेजा पर पूरे सीज़न के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

2011 में, उन्हें Kochi Tuskers Kerala द्वारा खरीदा गया था। सितंबर 2011 में Kochi Tuskers Kerala को आईपीएल से हटा दिया गया और 2012 की नीलामी में, जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया। और तब से वह Chennai Super Kings के लिए खेल रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।



9. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) : शिखर धवन भी IPL की शुरुआत से ही अब तक खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत डेयरडेविल्स (अब Delhi Capitals) के साथ की थी। 2024 में वे हमें Punjab Kings की कप्तानी करते नजर आएंगे। 
 
Delhi Capitals (2008, 2019-21), Mumbai Indians (2009-10), Deccan Chargers (2011-12), SunRisers Hyderabad (2013-18), Punjab Kings (2023-अब तक)


10. पीयूष चावला (Piyush Chawla) : चावला ने 2008 से 2013 तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए IPL में खेला। 2014 में, पियूष चावला को Kolkata Knight Riders (KKR) ने खरीदा। 2020 की आईपीएल नीलामी में उन्हें Chennai Super Kings ने खरीदा। 2021 में चावला को Mumbai Indians ने खरीद लिया। 2022 IPL के दौरान चावला अनसोल्ड रहे। हालाँकि, उन्हें 2023 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा 50 लाख उपाए के आधार मूल्य पर फिर से खरीदा गया था। और 2024 में उनके लिए खेलते दिखेंगे। 
 
 
Ishant Sharma (KKR 2008, DC 2024), Wriddhiman Saha (KKR 2008, GT 2024), Rishi Dhawan (KXIP 2008, PBKS 2024), Amit Mishra (Delhi Daredevils 2008, LSG 2024) भी IPL की शुरुआत से खेलते आ रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं कोई और नाम? 

वेबदुनिया पर पढ़ें