MS Dhoni के आने से ऐसा मचा शोर जिससे सुनाई देना बंद हो जाए (Video)

WD Sports Desk

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (23:20 IST)
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में जब-जब क्रीज पर उतरते हैं तब तक क्रिकेट फैंस ऐसा शोर मचाते हैं जो किसी ने सुन ना हो। आज लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरे तो करीब 95 डेसिबल का शोर लखनऊ की जनता ने मचाया।

यह शोर 95 डेसीबल तक गया यह लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की पत्नी के स्मार्ट वॉच से पता चला। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो गई।

Quinton De Kock's wife Instagram story when MS Dhoni came to bat. pic.twitter.com/AjnaAC2bMH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 19, 2024

Brace yourselves, Lucknow.
MSD has arrived #LSGvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/kSXnpwewjk

— JioCinema (@JioCinema) April 19, 2024
इस स्मार्ट वॉच (Smart Watch) पर लिखा हुआ था कि जिस जगह डिकॉक की पत्नी खड़ी हुई है वहां खूब शोरगुल हो रहा है। अगर ऐसा ही शोर लगातार 10 मिनट तक होता रहा तो कुछ देर के लिए सुना बंद कर देंगे।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने 9 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाएं। इस सत्र में अब तक वह 34 गेंद में 87 रन बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभी तक एक भी बार किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं। यही कारण है कि अब तक महेंद्र सिंह धोनी का इस टूर्नामेंट में कोई औसत नहीं निकल पाया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी