पुलिस को मिले Prithvi Shaw के खिलाफ इंफ्लुएंसर से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के निर्देश

WD Sports Desk

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (12:43 IST)
Prithvi Shaw - Sapna Gill Case : अदालत ने बुधवार को पुलिस को क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के खिलाफ पिछले साल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल (Sapna Gill) की छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
 
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस सी तायडे (S C Tayde) ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
 
अदालत ने हालांकि शॉ और अन्य के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं करने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की गिल की दलील खारिज कर दी।

ALSO READ: IPL 2024 : BCCI ने किया दंड देने का फैसला, ऋषभ पंत पर मंडराया खतरा
शॉ ने आरोपों का खंडन किया है । गिल ने आरोप लगाया था कि पृथ्वी शॉ ने अंधेरी में एक पब में उनके साथ छेड़खानी की थी। गिल को फरवरी 2023 को अन्य लोगों के साथ शॉ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सेल्फी लेने को लेकर उनकी बहस हुई थी। गिल फिलहाल जमानत पर है।
 
जमानत मिलने के बाद वह पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने अंधेरी हवाई अड्डा थाने पहुंची। पुलिस के मामला दर्ज नहीं करने पर उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत की शरण ली। (भाषा) 
 
पृथ्वी शॉ इस वक़्त आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी