Mumbai Indians ने 24 घंटे के अंदर खोए 5 लाख Followers

शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (15:43 IST)
Mumbai Indians lost 5 Lakh Followers :  मुंबई इंडियंस ने 15 दिसंबर को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी देने का फैंसला किया है। हार्दिक पंड्या को Mumbai Indians (MI) ने पिछले महीने Gujrat Titans (GT) 15 करोड़ की कैश डील करके वापस ख़रीदा था।  मुंबई इंडियंस के इस फैंसले के बाद Rohit Sharma के Fans ने अपना गुस्सा अलग अलग तरह से व्यक्त किया। किसी ने Mumbai Indians की Jersey जला कर तो किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ लिख कर। मुंबई इंडियंस ने 24 घंटे के अंदर अपने 5 लाख फोल्लोवेर्स खो दिए हैं।  
 
रोहित से था बड़ा लगाव 
कुछ Fans सिर्फ एक खिलाड़ी की वजह से अपनी पसंदीदा IPL Team चुनते हैं और फिर उनका Fanbase, Team का Fanbase जाता है। जैसे कुछ लोग Royal Challengers Bangalore (RCB) को Virat Kohli की वजह से फॉलो करते है, कुछ Chennai Super Kings (CSK) को MS Dhoni की वजह से। वैसे ही कई लोग Mumbai Indians को सिर्फ Rohit Sharma की वजह से फॉलो करते थे।

हालांकि रोहित शर्मा हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे लेकिन रोहित शर्मा ने इस टीम को जहाँ लाकर खड़ा किया और उसके बाद उनसे कप्तानी ली गई इसलिए लोगों का गुस्सा फूटा। 2013 में Mumbai Indians (MI) ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया था तब मुंबई इंडियंस के पास एक भी ट्रॉफी नहीं थी। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 IPL Trophy (013, 2015, 2017, 2019, 2020) जीताने में मदद की है। 


वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी