IPL को लेकर बड़ी खबर, प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी, देखें किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान
No South Africa Players in IPL Playoffs : आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए चुने गए दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर आईपीएल प्लेआफ से बाहर रह सकते हैं क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड का स्पष्ट रूख है कि लीग से ऊपर देश के लिए खेलने को रखना होगा। BCCI ने सोमवार को पुष्टि की कि आईपीएल 17 मई से शुरू होगा और फाइनल तीन जून को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के 8 क्रिकेटर कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस), लुंगी एंगिडि (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), एडेन माक्ररम (लखनऊ सुपर जाएंट्स), रियान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस), कोर्बिन बॉश (मुंबई इंडियंस), मार्को यानसेन (पंजाब किंग्स) और वियान मूल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद) डब्ल्यूटीसी फाइनल की टीम में हैं जो 11 जून को लंदन में खेला जाएगा।
इस समय गुजरात टाइटंस, आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल प्लेआफ की दौड़ में हैं। (भाषा)