मेरे लीजेंड तो धोनी हैं, रवीन्द्र जडेजा रांची में महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर हुए रुखसत

WD Sports Desk

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (16:59 IST)
ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक और 5 विकेट लेकर 3-1 से भारत को सीरीज जीतने में अहम योगदान निभाया है वह रांची में महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर रुखसत हुए।

गौरतलब है कि रांची में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देकर यह टेस्ट अपने नाम किया और साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इसके बाद रविंद्र जड़ेजा जो कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले साल 2 गेदों में छ्क्का और चौक्का लगाकर अपनी टीम को पांचवा  खिताब जितवा चुके थे।

वह अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पर उनसे मिलने गए। गौरतलब है कि रविंद्र जड़ेजा ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी अपलोड किया और कैप्शन में लिखा कि लीजेंड के घर के सामने यह मेरा फैन मोमेंट है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

रविंद्र जड़ेजा साल 2022 में कुछ मैचों के लिए चेन्नई के कप्तान बनाए गए थे। लेकिन लगातार हार के बाद फ्रैंचाइजी ने वापस महेंद्र सिंह धोनी को ही कप्तानी सौंप दी। अब देखना यह है कि क्या वापस रविंद्र जड़ेजा को कप्तानी मिलती है या फिर धोनी ही पूरे सत्र कप्तानी करते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी