MI vs RR के मैच में घुसा फैन, रोहित शर्मा को पीछे से पकड़ा तो डरे हिटमैन (Video)

WD Sports Desk

सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (23:30 IST)
IPL 2024 MI vs RR के मैच में एक दिलचस्प वाक्या हुआ जब रोहित शर्मा को एक फैन ने पीछे से पकड़ा। यह घटना राजस्थान की पारी के दौरान हुई। रोहित शर्मा की पीठ इस फैन की ओर थी इस कारण वह उसे देख नहीं पाए।वह फैन भागते हुए रोहित शर्मा के पास आया और जैसे ही वह रोहित शर्मा को अपनी बाहों में भरने को हुआ तो रोहित शर्मा डर गए। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ।

BHAI YEA SAB KYA HORA HAI YAHAN ...#ipl #matchinterupp #crazyfan #mivsrr pic.twitter.com/SrAYGVNcBg

— SouL Mayavi (@soul_mayavi) April 1, 2024
रोहित शर्मा को गले लगाने के बाद वह जाते जाते विकेटकीपर ईशान किशन से भी हाथ मिलाते हुए चला गया।

हालांकि रोहित शर्मा के लिए यह मैच भुलाने लायक रहा और वह बिना खाता खोले ट्रैंट बोल्ट की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन को अपना कैच थमा बैठे। इससे पहले गुजरात के मैच में उन्होंने 43 रन बनाए थे और हैदराबाद के खिलाफ 21 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा के लिए हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में खासा जोश ओ खरोश था। रोहित रोहित के जयकारे लगातार सुनने को मिल रहे थे। रोहित शर्मा मुंबई की पूरी पारी के दौरान ड्रेसिंग रुम में काफी चिंतित दिखाई दिए।
गेंदबाजी के दौरान जरूर वह थोड़े चुस्त दिखे। एक बार तो उन्होंने हार्दिक की हूटिंग करने वाले दर्शकों को भी शांत किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी