अपने 200वें मैच में रोहित ने की कप्तानी, हार्दिक को बताई फील्डिंग पोजिशन

WD Sports Desk

बुधवार, 27 मार्च 2024 (22:01 IST)
IPL 2024 MI vs SRH अपना 200वां मैच खेल रहे मुंबई इंडियन्स के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आज कुछ देर के लिए तब कप्तानी संभाली जब मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजों का बुरा हाल हो रहा था। उन्होंने हार्दिक पांड्या को फील्डिंग पोसीशन भी बताई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ।

बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा के लिए यह मैच खास नहीं रहा और वह पैट कमिंस की गेंद पर 11 गेंदो में 26  रन बनाकर शॉर्ट गेंद पर कैच थमा बैठे।

Pandya be like : Ab meri izzat aapke haath mein hai Rohit Bhau pic.twitter.com/kFJ7nbRXPE

— Sagar (@sagarcasm) March 27, 2024
सचिन तेंदुलकर ने रोहित को 200 नवंर की जर्सी दी उपहार

इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए 200वें मैच खेल रहे रोहित शर्मा को 200 नंबर लिखी जर्सी उपहार में दी है।

A special moment to mark a landmark occasion

Rohit Sharma is presented with a special commemorative jersey by none other than the legendary Sachin Tendulkar on the occasion of his 200th IPL Match for @mipaltan #TATAIPL | #SRHvMI | @ImRo45 | @sachin_rt pic.twitter.com/iFEH8Puvr7

— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2024
आज यहां आईपीएल के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडिया की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने मैदान में उतरे ही रोहित शर्मा मुंबई के लिए 200वां मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गये है। मैच से पहले सचिन ने रोहित को 200 नवंबर की जर्सी भेंट करते हुए उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी।रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 245 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने कुल छह हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी