व्हाट्‍सएप में जुड़ा यह नया फीचर

गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (10:11 IST)
व्हाट्सएप ने लंबे इंतजार के बाद वॉयस कॉलिंग सर्विस को आईओएस एप के लिए शुरु कर दिया है। इसके पहले यह फीचर एंड्राइड यूजर के लिए ही उपलब्ध था।  

इस नए वर्जन को एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी सहायता से आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्तों और घर वालों को कॉल कर पाएंगे।

इसमें एक नया सिस्टम भी जोड़ा गया है इसकी सहायता से एक यूजर व्हाट्सएप नंबरों को, इमेजों, वीडियो और लिंक्स शेयर करने का अधिकार देता है। अपडेट में चैट्स के लिए क्विक कैमरा बटन भी जोड़ा गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें