सबसे सस्ता कम्प्यूटर, कीमत 600 रुपए!

सोमवार, 11 मई 2015 (13:19 IST)
आपको यकीन नहीं होगा। इस कम्प्यूटर की कीमत सिर्फ 600 रुपए है। चिप नाम का यह कम्प्यूटर यूं तो एक डेव बोर्ड है, लेकिन इसके फीचर्स पारंपरिक कम्प्यूटर्स की टक्कर के हैं। इसमें 1 गीगाहर्ट्‍ज प्रोसेसर, 512 MB रैम, 4GB स्टोरेज और ब्लूटूथ हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक ब्लूटूथ, वाई-फाई सबकुछ है। इसकी कीमत 9 डॉलर यानी करीब 600 रुपए बताई जा रही है। खबरों के अनुसार चिप पर एक फुल लाइनक्स डेस्कटॉप रन किया जा सकता है और वह सब किया जा सकता है जो एक कम्प्यूटर पर होता है। इसमें पावर सोर्स लगाकर डिस्प्ले के लिए विडियो केबल लगा सकते हैं। क्रोमियम से सर्फिंग कर सकते हैं और पिडजिन पर चैट कर सकते हैं। इसपर वीएलसी में विडियोज़ भी देख सकते हैं।
अगले पन्ने पर, क्यों है इतना सस्ता...

चिप इसलिए इतना सस्ता है क्योंकि इसका कोर एक सस्ते चाइनीज़ टैबलेट से लिया गया है। चिप में ऑलविनर SoC का प्रयोग किया गया है जो पावरपुल भी है और सस्ता भी। इसका इस्तेमाल कई सस्ते डिवाइसेज में किया गया है।

यह सस्ता प्राइस टैग सिर्फ बेसिक कॉन्फिगरेशन के लिए है। अगर आप VGA या HDMI पोर्ट चाहते हैं तो आपको 10 डॉलर और 15 डॉलर एक्स्ट्रा देने होंगे। इसे 40 डॉलर खर्च कर एक हैंडहेल्ड पीसी में भी बदला जा सकता है जो एक मेकर के ब्लैकबेरी जैसा दिखेगा। चिप ने 35 डॉलर के रास्पबेरी Pi2 को भी महंगा साबित कर दिया है। यह डिवाइस मई 2016 के पहले आने की संभावना कम ही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें