Karnataka Elections 2023 : BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इसमें शेट्टार का नाम नहीं

बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (23:47 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में जगदीश शेट्टार का नाम शामिल नहीं हैं, जिन्होंने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा पेश करने के लिए दिन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

पार्टी इस सीट से अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। शेट्टर 6 बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने मंगलवार को 189 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

पार्टी का लक्ष्य कर्नाटक की 224 सीट वाली विधानसभा में बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में बने रहना है। नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी