चंद्रोदय

NDND
इस वर्ष करवा चौथ अर्थात कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी सोमवार, 29 अक्टूबर 2007 को होगी। करवा चौथ का चाँद सायंकाल लगभग 8 बजकर 57 मिनट पर दिखाई देगा। अपने स्थानीय समय में उक्त समय का परिवर्तन कर चंद्र-दर्शन ज्ञात कर लें।

अपने शहर का मुहूर्त निकालने की विधिः-

- मान लीजिए 'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय 06 बजकर 15 मिनट है।
- मान लीजिए 'ब' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय 05 बजकर 25 मिनट है ।
यहाँ पर सूर्योदय का मानक (स्टैंडर्ड) समय 05 बजकर 40 मिनट है।

'अ' शहर का मुहूर्त समय निकालने की विधि-

चूँकि 'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय मानक सूर्योदय समय से ज्यादा है, अतः स्थानीय सूर्योदय के समय में से मानक सूर्योदय का समय घटाएँगे एवं प्राप्त परिणाम को मुहूर्त प्रारंभ होने के समय व इसी तरह मुहूर्त काल समाप्त होने के समय में जोड़ेंगे। वही स्थानीय मुहूर्त समय होगा।

घ. मि.
'अ' शहर का स्थानीय सूर्योदय 06.15 घटाया (-) मानक सूर्योदय 05.40 शेष 00.25 (+)
प्रत्येक मुहूर्त समय में इसे जोड़कर स्थानीय मुहूर्त समय प्राप्त कर सकेंगे।

'ब' शहर का मुहूर्त समय निकालने की विधि-
चूँकि 'ब' शहर का स्थानीय सूर्योदय समय कम है, अतः इस समय को मानक सूर्योदय में से घटाएँगे। जो परिणाम प्राप्त होगा उसे मुहूर्त समय में से घटाकर स्थानीय समय प्राप्त करेंगे।

घ. मि.
मानक सूर्योदय समय 05.40 घटाया (-) स्थानीय सूर्योदय समय 05.25 शेष 00.15 (-)
प्रत्येक मुहूर्त समय में इसे घटाकर स्थानीय मुहूर्त समय प्राप्त कर सकेंगे।

प्रस्तुति : डॉ. मनस्वी श्रीविद्यालंकार 'मनस्वी'

वेबदुनिया पर पढ़ें