दिल्ली-NCR फिर बढ़े CNG-PNG के दाम, जानिए क्या है नए दाम...

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (09:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में एक बार फिर CNG-PNG के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में CNG के दाम 2.28 और नोएडा में 2.55 प्रति किलो रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। 
 
IGL ने दिल्ली में PNG 2.10 रुपया प्रति यूनिट महंगा कर दिया गया है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में ये दाम 2 रुपया प्रति यूनिट बढ़ गए हैं। अब दिल्ली में PNG 33.01 रुपए प्रति यूनिट मिल रही है, वहीं एनसीआर में ये 32.86 रुपया प्रति यूनिट की गई है। CNG-PNG के बढ़े हुए दाम आज से लागू कर दिए जाएंगे.
 
गुरुग्राम में CNG 55.81 रुपए प्रति किलो, रेवारी में 56.50 प्रति किलो रुपए और करनाल-कैथाल में 54.70 प्रति किलो रुपए है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी