एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने 5 सितंबर 2016 को देश के दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखा और 5 वर्ष में ही इस क्षेत्र में वर्षों से जड़ जमाए बैठीं भारती एयरटेल और वोडा आइडिया को आक्रामक नीति, सस्ते प्लान और देश के दूरस्थ स्थानों पर नेटवर्क पहुंचाकर 40 करोड़ ग्राहकों वाली देश की पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई।