बीसीसीआई ने नहीं दी अनुष्का-विराट को इजाजत

विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंग्लैंड में साथ रहने की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बनीं। दोनों को नॉटिंघम के होटल से साथ निकलते देखा भी गया था।

FILE

खबरें आई कि अनुष्का को विराट के साथ रहने की इजाजत बीसीसीआई ने दी थी। बवाल खड़ा होने के ‍बाद इस मामले पर बीसीसीआई अपना स्पष्टीकरण दिया है। उसने कहा कि इन दोनों को ऐसी इजाजत नहीं दी गई है।

एक अखबार के अनुसार बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि विराट कोहली को इस बात की इजाजत नहीं दी गई है। शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ रहने का अधिकार सिर्फ उनकी पत्नियों और परिवार के सदस्यों को है। मित्रों को उनसे मिलने भर की इजाजत है न कि साथ रहने की। विराट कोहली को ऐसी कोई छूट नहीं मिली हुई है।

शुक्ला ने यह मानने से इनकार कर दिया कि इस वजह से विराट के फॉर्म में गिरावट आई है और वह अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो पारियों में खराब प्रदर्शन के कारण उनकी आलोचना नहीं की जा सकती है। सीरीज खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बीसीसीआई के इस बयान के बाद अब इस विवाद पर विराम लगने की उम्मीद है।

वेबदुनिया पर पढ़ें