शेन वॉर्न इसलिए हैं स्पिन के जादूगर

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को स्पिन गेंदबाजी का जादूगर कहा जाता है। इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी का सामना कर चुके हैं। वास्तव में यह बॉल इतनी स्पिन हुई कि इसे ऑफ द सेंचुरी कहा गया।

FILE
ऐसा कई बार हुआ है कि वॉर्न की गेंद को आउट साइड ऑफ द स्टम्प समझकर बल्लेबाज ने छोड़ दिया और गेंद ने उसके स्टम्प उड़ा दिए।

नीचे एक वीडियो है, जिसमें आप देखेंगे कि वॉर्न की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए इतनी स्पिन हुई कि गेंद ने अनोखा कोण बनाया। बल्लेबाज कुछ समझ ही नहीं पाया। वॉर्न के तरकश में इस तरह की स्पिन के कई तीर थे। तभी तो उन्हें स्पिन का जादूगर कहा गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें