रहाणे के बारे में जानें 14 रोचक बातें

सोमवार, 29 जून 2015 (17:20 IST)
अजिंक्य रहाणे को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हाल के सालों में रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा है। आइए जानते हैं रहाणे के बारे में रोचक बातें।      
1. अजिंक्य रहाणे को उनके साथी 'जिंक्स' कहते हैं। 
2. अजिंक्य रहाणे  को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के समान प्रतिभाशाली समझा जाता है। 
3. 2011 में ईरानी ट्रॉफी के एक मैच में रहाणे  ने 152 रन बनाए थे और उनके इन रनों की बदौलत वह भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए क्योंकि शिखर धवन चोटिल हो गए थे।
 
4. अजिंक्य रहाणे की पैदाइश एक गांव अश्विन केडी की है जो महाराष्ट्र में है। 
5. जब रहाणे 7 साल के थे, उनके पिता उन्हें एक छोटे से क्रिकेट कोचिंग कैम्प में ले गए जो डोम्बिविली में था और जहां मैटिंग विकेट पर खेल सिखाया जाता था। मैटिंग विकेट के लिए मोटा कपड़ा बिछाकर प्रैक्टिस की जाती है।
 
6. इस छोटे से कैम्प में अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट इसलिए सीखना पड़ा क्योंकि उनकी माली हालत अच्छी नही थी।
यह खेल भी खेलते हैं रहाणे, जाने अगले पेज पर...

वेबदुनिया पर पढ़ें