अनुष्का-विराट के बच्चों अकाय-वामिका ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला रक्षा बंधन, देखें एक झलक

WD Sports Desk

मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (15:54 IST)
Anushka Sharma Rakshabandhan Instagram Story : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हमेशा अपनी जिंदगी को निजी रखा है, खासकर जब बात उनके बच्चो की हो। उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा मीडिया से दूर रखा है, लेकिन कभी-कभी वे जिन चीज़ों का जश्न मनाते हैं या जिस तरह से वे त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं, उसकी कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं, ख़ास कर अनुष्का शर्मा।

विराट और अनुष्का की बेटी वामिका और बेटे अकाय ने 19 अगस्त को अपना पहला रक्षाबंधन मनाया। विराट का परिवार अभी लंदन में रह रहा है, अनुष्का शर्मा ने इसी साल जनवरी में अपने बेटे अकाय को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने रात को राखी सेलिब्रेशन की एक झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।

फोटो में दो ऊन से बुनी हुई क्यूट सी राखियां थी जिन्हें कारों की तरह डिजाइन किया गया था। इन राखियों पर कारों के पहियों जैसे दिखने वाले काले बटन भी चिपके हुए थे। अनुष्का ने फोटो पर कैप्शन लिखा: "हैप्पी रक्षा बंधन (दिल वाला इमोजी)"

(Credit : Anushka Sharma Instagram Story)


ALSO READ: 1 ओवर में 39 रन जड़ डेरियस विसेर ने तोडा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
 
अनुष्का हमेशा अपने बच्चो की कुछ खास झलकियां शेयर करती रहती हैं। इससे पहले जून में, अनुष्का ने शेयर किया था कि कैसे विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के बाद अपना पहला फादर्स डे मना रहे थे। उन्होंने एक खूबसूरत कार्ड शेयर किया, हाथ से पेंट किए गए कार्ड में पीले रंग के पैर थे।

यह पैर अकाय और वामिका के थे। कार्ड पर लाल और हरे रंग से 'हैप्पी फादर्स डे' लिखा हुआ था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था “एक आदमी इतनी सारी चीज़ों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है! चौंकाने वाली बात... हम आपसे प्यार करते हैं virat.kohli (दिल और किस इमोजी),'' 

ALSO READ: Yuvraj Singh Biopic : युवराज पर जल्द ही बनेगी फिल्म, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


 
 
इसके बाद इसी महीने 8 अगस्त को उन्होंने अपने बच्चों की एक और झलक शेयर की थी जिसमें वे आइस पॉप्सिकल्स एंजॉय कर रहे थे। इस तस्वीर के कोने में अकाय का छोटा सा हाथ भी दिख रहा था।

(Credit : Anushka Sharma Instagram Story)


ALSO READ: मोहम्मद शमी की वापसी पर बड़ी अपडेट, जल्द ही एक्शन में दिखाई देगा करिश्माई गेंदबाज


Anushka Sharma और Virat Kohli 11 दिसंबर 2017 में पवित्र शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में 11 जनवरी को अनुष्का ने वामिका (Vamika Kohli) को जन्म दिया था, 15 फरवरी 2024 में उन्होंने अपने बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया।  

Fans को अनुष्का शर्मा की फिल्म का इंतजार
जीरो (2018) के बाद फैंस अनुष्का को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अब बायोपिक चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में दिखाई देंगी जिसमें वह प्रसिद्ध क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का किरदार निभाएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी