कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैलकॉम फ्रेजर का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके कार्यालय ने दी।
कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमें बड़े दुख के साथ आप सभी को यह जानकारी देनी पड़ रही है कि बीमारी के कारण जॉन मैलकॉम फ्रेजर का शुक्रवार को सुबह के समय निधन हो गया।
इसमें कहा गया कि इस खबर से उन्हें प्यार करने वालों को दुख होगा, लेकिन उनसे आग्रह किया जाता है कि वे उनके परिवार का इस मुश्किल घड़ी में साथ दें। (भाषा)