बंगलादेश ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

WD Sports Desk

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (18:53 IST)
INDvsBAN बंगलादेश ने बुधवार को दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बंगलादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद शांतों ने कहा दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि स्कोर बड़ा हो सकता है यह अच्छा विकेट लग रहा है।

 Toss Update

Bangladesh win the toss in the 2nd T20I and elect to bowl in Delhi.

Live - https://t.co/Otw9CpO67y#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/3OMaARLaQ0

— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच अच्छी लग रही है ओस के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती हो सकती। उन्होंने कहा कि वे टीम में मौजूद प्रतिभाओं से खुश हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

#TeamIndia remain unchanged for the 2nd T20I

A look at our Playing XI

Live - https://t.co/Otw9CpO67y#INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/bgcJ7M8dJu

— BCCI (@BCCI) October 9, 2024
भारत एकादश:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

Bangladesh Tour of India 2024
India Bangladesh | Delhi

Bangladesh Playing XI | 2nd T20i

PC: BCCI#BCB #Cricket #INDvBAN #T20 pic.twitter.com/h2eQca4VHw

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 9, 2024
बंगलादेश एकादश:- लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, जैकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान।

वेबदुनिया पर पढ़ें