रिचर्ड्सन से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, गैरी कर्स्टन, स्टीव वॉ, ब्रायन लारा, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस और यूनिस खान इस मील के पत्थर को हासिल कर चुके हैं।
25 वर्षीय रिचर्ड्सन ने सबसे कम उम्र में यह रिकॉर्ड हासिल कर लिया। उन्होंने पर्दापण के 2012 दिनों बाद यह उपलब्धि हासिल कर एडम गिलक्रिस्ट (2349) को पीछे छोड़ दिया। न्यूजीलैंड के लिए 50वां टेस्ट खेल रहे रिचर्ड्सन ने 91 पारियों में इस मुकाम को हासिल कर कुमार संगकारा (114) को भी पछाड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया।