14 करोड़ रुपए में डैरिल मिचेल को चेन्नई ने IPL नीलामी में खरीदा

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (15:31 IST)
न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर डैरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की भारी रकम में अपने पाले में कर लिया। डैरिल मिचेल ने  भारत के खिलाफ हाल में हुए विश्वकप में लीग और सेमीफाइनल में शतक जड़े थे। फाइनल से पहले भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज थे। साल 2021 में भी भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप 2021 में उन्होंने तूफानी पारी खेली थी।

चेन्नई की धीमी पिच पर वह काफी असरकारक साबित हो सकते हैं क्योंकि वह स्पिन गेंदबाज है। हालांकि वह टीम में तभी खेल पाएंगे जब मोइन अली टीम में शामिल नहीं हो। चेन्नई का डगआउट कीवी खिलाड़ियों से भरा दिखता है क्योंकि उनसे पहले राचिन रविंद्र को भी उनके आधार मूल्य से थोड़ा ज्यादा 1.80 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया।

Daryl Mitchell: I am 32 years old

CSK: pic.twitter.com/02ffOwUsdG

— Sagar (@sagarcasm) December 19, 2023

Devon Conway.
Mitchell Santner.
Rachin Ravindra.
Daryl Mitchell.
Stephen Fleming.

- The kiwi flavour in CSK...!!! pic.twitter.com/dEq6Cnxy2N

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 19, 2023

WOWZAAA

Chennai Super Kings get New Zealand allrounder Daryl Mitchell for an enormous price of INR 14 Crore! #IPLAuction | #IPL pic.twitter.com/1j0vfuwRRU

— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023

न्यूजीलैंड टीम के 2 खिलाड़ी डेवॉन कॉन्वे और मिचेल सेंटनर पहले से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी