दीपक चाहर को मिला मांकडिंग का मौका, लेकिन नहीं किया स्टब्स को रन आउट

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (22:03 IST)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में भी मांकडिंग का मुद्दा चर्चा में रहता लेकिन दीपक चाहर ने स्टब्स को आउट करने के बजाए मुस्कुराना ज्यादा बेहतर समझा। यह वाक्या दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान हुआ।

अपना तीसरा और भारतीय पारी का 16वां ओवर डालने आए दीपक चाहर जब रन अप ले रहे थे तो स्टब्स थोड़े आगे निकल आए। दीपक चाहर रुक लेकिन स्टब्स को रन आउट नहीं किया। इस वक्त दक्षिण अफ्रीका 2 विकेट खोकर 162 रन बना चुकी थी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की चार्ली डील को मांकडिंग के तरीके से रन आउट किया था।

Deepak chahar trying to run out non striker Stubbs #INDvSA pic.twitter.com/zXvVOztHlj

— Latest_News_update_official (@ramvish93296061) October 4, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी