धोनी ने लगाया पत्नी साक्षी के शर्ट का बटन, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (23:18 IST)
नई दिल्ली। पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। धोनी परिवार के जंगल सफारी की खबरें उतनी चर्चा में नहीं रही, जितनी कि अब हो रही हैं। जंगल में धोनी का अपनी पत्नी साक्षी के शर्ट का बटन क्या लगाया, वह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई। 
 
सोशल मीडिया में धोनी के साक्षी के बटन वाली तस्वीर गुरुवार को काफी सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया पर धोनी ने न तो ट्‍विटर और न ही इंस्टाग्राम पर कान्हा नेशनल पार्क की तस्वीरें साझा की। ट्‍विटर पर तो 28 जनवरी के बाद एमएस धोनी ने कोई पोस्ट नहीं डाली लेकिन उनकी पत्नी को तस्वीरें साझा करने का जबरदस्त शौक है।
 
साक्षी को जब भी मौका मिलता है, वे सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने में लग जाती हैं। उन्होंने 6 तस्वीरें कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी की साझा की हैं। इन सभी तस्वीरों में से एक तस्वीर पर सबसे ज्यादा ध्यान जा रहा है, जिसमें उनके पतिदेव महेंद्र सिंह धोनी उनकी शर्ट का बटन लगा रहे हैं, जो खुला हुआ था।
साक्षी का बटन लगाने वाली फोटो भले ही 6 दिन पहले डली है लेकिन यह वायरल हुई गुरुवार को। इस तस्वीर को अब तक 5 लाख 15 हजार 836 लोगों ने पसंद किया है। इसमें बताया गया है कि एक पति होने के नाते धोनी अपनी पत्नी का कितना ज्यादा खयाल रखते हैं। वे छोटी से छोटी बात को नजर अंदाज नहीं करते।
 
धोनी इस वक्त टीम इंडिया से बाहर हैं और यह वक्त वे अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। कान्हा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने के बाद धोनी मालदीव में इन दिनों छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी के परिवार के सशत उनके दोस्त पीयूष चावला और आरपी सिंह का परिवार भी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी