धोनी ने घोड़े के साथ लगा दी रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रविवार, 13 जून 2021 (13:28 IST)
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे बेहद फूर्तिले हैं, वे तेज रन लेने में भी माहिर माने जाते हैं। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। 
 
वीडियो में धोनी अपने पालतू घोड़े के साथ दौड़ रह हैं। कुछ ही देर में तेजी से दौड़कर वे घोड़े को भी पछाड़ देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडिये तेजी से वायरल हो रहा है।
 
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मजबूत, तेज..' उन्होंने हैशटैग में लिखा, प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग लिखा। धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है। यह घोड़ा विश्व की सबसे छोटी नस्लों में से एक है। इससे पहले धोनी के वहां चेतक नाम का घोड़ा भी आया था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

आईपीएल 2021 का दूसरा दौर सितंबर-अक्टूबर के दौरान यूएई में खेला जाएगा। इसमें धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी