धोनी के पूर्व कोच को झारखंड देगा एक लाख

शुक्रवार, 20 मार्च 2015 (00:18 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य के उपचार के लिए गुरुवार को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। 
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार दास ने भट्टाचार्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस कोच को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दी जाएगी। उन्होंने कोच के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे अपनी निजी हैसियत से भी मदद करेंगे। 
 
विज्ञप्ति में कहा गया है, भट्टाचार्य पिछले एक साल से बीमार हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के गुरु के रूप में जाना जाता है। उन्होंने धोनी को क्रिकेट में उनके शुरुआती दिनों में कोचिंग दी थी। (भाषा)  

वेबदुनिया पर पढ़ें