डकवर्थ-लुईस प्रणाली से भारतीय महिला टीम ने इमर्जिंग एशिया कप जीता

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (00:10 IST)
कोलंबो। भारत ने मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 14 रन से हराकर महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप 2019 जीत लिया है। 
 
देविका वैद्य और तनुजा कंवर ने 4-4 विकेट लिए। भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए जिसमें तनुश्री सरकार के 47 रन शामिल है। 
 
जीत के लिए संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी