क्या हैक हुआ हिटमैन का अकाउंट, रोहित शर्मा ने ट्वीट किया 'क्या गेंदें खाने के लिए होती है?'

मंगलवार, 1 मार्च 2022 (17:54 IST)
क्रिकेट में अगर यह कहा जाए कि कोई बल्लेबाज ज्यादा गेंदें खा रहा है तो इसका मतलब यह होता है कि वह बहुत सारी डॉच गेंदे खेल रहा है। आज रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया। तीनों प्रारूपों के कप्तान बने रोहित शर्मा के ट्विटर हैंडल से आज कुछ अजीबो गरीब ट्वीट्स भी देखने को मिले।

उन्होंने ट्वीट कर यह लिखा कि क्रिकेट की गेंदें खाने के लिए ही होती है ना। रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर युजवेंद्र चहल ने रीटीव्ट कर लिखा कि भैया क्या हो रहा है, सब ठीक तो है ना।

Bhaiya? What’s happening, Sab theek hai na? https://t.co/yXDLithw6f

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 1, 2022
यही नहीं रविचंद्रन अश्विन जो अब फिट होकर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाले हैं उन्होंने भी इस ट्वीट को रीट्विट कर लिखा कि आप यह कह सकते हैं कि पेट भरने के लिए दूसरे कई अच्छे विकल्प मौजूद है।

Let’s just say there are better appetising options.  https://t.co/5ORwN9kWnL

— Ashwin  (@ashwinravi99) March 1, 2022
रोहित ने किए अजीबो गरीब ट्वीट

सिर्फ यह ही नहीं तीनों प्रारूपों में कप्तान बने रोहित शर्मा ने खासे अजीबो गरीब ट्वीट किए। अपनी कप्तानी में भारत को लगातार 12 टी-20 जिताने वाले रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए।

I love coin tosses…especially when they end up in my belly!

— Rohit Sharma (@ImRo45) March 1, 2022

Bzz….! Did you know? Buzzing beehives make for great boxing bags!

— Rohit Sharma (@ImRo45) March 1, 2022

Cricket balls are edible…right?

— Rohit Sharma (@ImRo45) March 1, 2022
फैंस ने कहा अकाउंट हैक तो नहीं हुआ

रोहित शर्मा के अकाउंट से आए अजीबो गरीब ट्वीट्स देखने के बाद उनके फैंस ट्विटर पर यह कह रहे हैं कि रोहित शर्मा का अकाउंट जरूर हैक हो गया है। यही कारण है कि इस वाक्ये के बाद हैक्ड शब्द भी ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा।

Account hacked? Or overdose of Vadapav????

— Venky (@Charan_1402) March 1, 2022

Rohit sharma right now  #rohitsharma #Hacked pic.twitter.com/RtJ4e53ej8

— gungun (@thoughtfulkid_) March 1, 2022

Clearly Account Hacked  @ImRo45 pic.twitter.com/Q26yp6mBfq

—  (@imbharat27) March 1, 2022

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी