दीपक चाहर के ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद फैंस के निशाने पर आए हार्दिक पांड्या, खूब वायरल हो रहे हैं ये Memes

बुधवार, 21 जुलाई 2021 (10:01 IST)
श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया दूसरा एकदिवसीय टीम इंडिया ने बेहद ही रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि शायद भारत के हाथ से ये मुकाबला निकल जाएगा लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

टीम की डूबती नैया को पार लगाने का काम दीपक चाहर ने किया। दीपक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से न सिर्फ सभी का दिल जीता बल्कि एक जबरदस्त ऑलराउंडर के रूप में भी सामने आए। उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन बनाए और लगभग हारे हुए मैच को जीत में तब्दील कर दिया।

भारत की जीत और दीपक चाहर के दमदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने हार्दिक पांड्या की क्लास लगानी शुरू कर दी। दरअसल, कई लोगों ने ट्वीट कर कहा कि, टीम को उनका असली ऑलराउंडर दीपक के रूप में मिल गया तो अब हार्दिक का क्या काम। कुछ फैंस ने तो ये तक कह डाला कि, आगामी टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर सकते हैं दीपक चाहर।

Not a meme but number of runs Hardik Pandya scored in this match. #INDvSL pic.twitter.com/rOt9kAWc4k

— Prince Pandey(@princepandey_) July 20, 2021

Hardik Pandya humein nahi chahiye humare team mein #INDvsSL #IndianCricketTeam pic.twitter.com/CFrDDKdp5C

— Akshat (@HackerTweeting) July 20, 2021

As soon as possible we have to do this #hardikpandya#INDvSL@BCCI pic.twitter.com/v2So3cHLYU

— Neer (@AskmeNR) July 20, 2021

Hardik Pandya Ben Stokes #SLvsIND #INDvSL pic.twitter.com/Wx7p600vvy

— GOAT (@GoatCricket) July 20, 2021

Meanwhile all rounder Jacques hardik kallis pandya missed his century by 100 runs. #HardikPandya #INDvsSL pic.twitter.com/whplKC095D

— AFwaN (@afwanlefthander) July 20, 2021

You know what was the lowest day for cricket Twitter?

When Hardik Pandya was compared to Ben Stokes

— A (@khogayehamkahan) July 20, 2021

#INDvSL
Ms dhoni seeing Deepak chahar performing under pressure: pic.twitter.com/9h6ehhwlQZ

— Mr Sarcastic (@MrKavi_dev) July 20, 2021

#INDvSL #INDvsSL
BREAKING NEWS
Deepak Chahar set to replace Hardik Pandya in T20WC sqaud as an allrounder.

— Shashank Singh (@You_Know_Who_17) July 20, 2021
 

Deepak Chahar! What a bloody innings! India wins the series winning the first two of three ODIs. That chase was something else! Wow. Congratulations! #SLvIND pic.twitter.com/Dquifz4RTQ

— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) July 20, 2021

जानकारी के लिए बता दें कि, हार्दिक पांड्या पिछले काफी समय से अपनी पीठ की तकलीफ से काफी परेशान है और यही कारण है कि मौजूदा समय में उनको बहुत ही कम गेंदबाजी भी करते देखा जाता है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में भी हार्दिक ने सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी की और 20 रन खर्च कर डाले। वहीं, बल्ले से तीन गेंदों पर बिना खता खोले ही आउट हो गए।

दूसरी ओर दीपक चाहर ने नाबाद 69 रन बनाने के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी चटकाए थे। चाहर घरेलू क्रिकेट में भी कई बार अपनी तूफानी बल्लेबाजी का बढ़िया नमूना पेश कर चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी