3 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक पांड्या की वापसी,नेट्स में की गेंदबाजी (Video)

WD Sports Desk

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 (17:28 IST)
हार्दिक पांड्या लगभग 3 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। 6 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ वह अंतिम एकादश में दिख सकते हैं। इससे पहले जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ वह टी-20 सीरीज में शामिल थे।

इस बार भी उनको अपने मुंबई इंडियन्स के साथी सूर्याकुमार यादव की कप्तानी में खेलना पड़ेगा। टी-20 विश्वकप के बाद सूर्याकुमार यादव को इस प्रारुप का कप्तान बना दिया गया है।

Bring out the speed guns, the pace battery has arrived! #TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FM4Sv5E4s3

— BCCI (@BCCI) October 4, 2024
हार्दिक पांड्या के साथ अर्शदीप सिंह ने भी नेट्स में गेंदबाजी का अभ्यास किया। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मयंक यादव जिनको बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मिल सकता है, उन्हें भी नेट सत्र में मोर्ने मोर्कल के साथ अभ्यास और गुफ्तगु करते हुए देखा गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी