सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी भारत, यह हैं बॉक्सिंग डे टेस्ट की 10 बड़ी बातें

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (17:13 IST)
सेंचुरियन: भारत जब पहली बार दक्षिण अफ्रीका से उसकी धरती पर जीता था तो कप्तान राहुल द्रविड़ थे। आज जब भारत दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर चौथा टेस्ट मैच जीता है तो वह कोच की भूमिका में है।

भारतीय टीम के कमाल का अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि सेंचुरियन रूपी किले को फतह करने वाली भारतीय टीम पहला एशियाई देश है। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका किसी भी एशियाई देश से नहीं हारी थी। लेकिन आज ऐसा हो गया।

जान लेते हैं इस टेस्ट की 10 बड़ी बातें

1) भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली बार सेंचुरियन में हराया। यह किसी भी एशियाई टीम की इस मैदान पर पहली जीत है।

2) कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर यह दूसरी टेस्ट जीत है।

3) किसी भी पारी में दक्षिण अफ्रीका को भारतीय तेज गेंदबाजों ने 200 रनों का आंकड़ा नहीं छूने दिया।

4) इस टेस्ट में ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार (कैच, स्टंपिंग) करने के रिकॉर्ड को तोड़ा।

5) मोहम्मद शमी ने पहली पारी में पांचवा विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए।

6) भारत ने 11 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सलामी शतकीय साझेदारी निभाई।

7) जसप्रीत बुमराह विदेशों में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने।

8) रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज से भी बेहतर साबित हुए उन्होंने 2 विकेट लिए।

9) यह दूसरा मौका है जब भारत ने एशिया से बाहर 4 जीते दर्ज की। साल 2018 में भी यह कारनामा कोहली की कप्तानी में हुआ था।

10) एक दिन बारिश से धुलने के बावजूद यह मैच सिर्फ 3.5 के अंदर ही खत्म हो गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी