भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट : भारत को 215 रनों की बढ़त

शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (16:50 IST)
कानपुर। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 159 रन बनाए।  भारत की कुल बढ़त 215 रन ही हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर मुरली विजय 64 जबकि चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे थे।

मैच से जुड़ी हर जानकारी... 

भारत-न्यूजीलैंड मैच का स्कोरकार्ड





 
* भारत को 215 रनों की बढ़त मिली
* पुजारा का अर्द्धशतक। तीसरे दिन का खेल खत्म  
* विजय मुरली 64 रन और पुजारा 50 रन बनाकर क्रीज पर
*मुरली विजय का अर्द्धशतक 
*मुरली विजय ने 106 गेंदों पर बनाए 50 रन 
*भारत का स्कोर 1 विकेट खोकर 115 रन
* भारत ने चाय तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 52 रन बनाए।
* भारत को पहला झटका, केएल राहुल 38 रन बनाकर सोढी की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। टीम इंडिया का स्कोर 52/1
* केएल राहुल और मुरली विजय ने पहले विकेट के लिए की अर्धशतकीय साझेदारी।
* न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 रनों पर खत्म। 
* भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे और इस तरह उसे 56 रन की बढ़त हासिल हुई।
* न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 75 जबकि टाम लैथम ने 58 रन बनाए।
* जडेजा ने पांच, अश्विन ने चार और उमेश यादव ने एक विकेट लिया। 
* जडेजा और अश्विन ने न्यूजीलैंड की पारी को 262 रनों पर समेटा।
* लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 238/5, भारतीय स्पिनर हावी। 
*  अश्विन और जड़ेजा की फिरकी न्यूजीलैंड के बल्लबाजों के लिए खेलना मुश्किल।  
*  एल रोंची (38) को रविन्द्र जडेेजा ने दिखाया पैवेलियन का रास्ता। भारत को मिली पांचवीं सफलता। 
* अश्विन ने विलियमसन (75) को दिखाया पैवेलियन का रास्ता। न्यूजीलैंड 170/4
* न्यूजीलैंड का स्कोर 53 ओवर में तीन विकेट पर 160 रन। 
* जडेजा ने टेलर को दिखाया पैवेलियन का रास्ता। खाता भी नहीं खोल सके टेलर।
* अश्विन ने लैथम को पगबाधा आउट कर भारत को दिलाई दूसरी सफलता। 
* न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। लैथम 58 रन बनाकर आउट। 
* लाथम और विलियमसन के बीच शतकीय साझेदारी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें